About-us


संगठन के विचार
"जन संघ एवं जागरुक जनसुरक्षा फाउंडेशन"
✊ “संघर्ष से ही अधिकार जन्म लेते हैं”
प्रिय साथियों,
आप सभी को अवगत कराना है कि “#जन संघ एवं जागरुक जनसुरक्षा फाउंडेशन” कोई सामान्य संगठन नहीं —
यह एक #राष्ट्रव्यापी #जनआंदोलन है, जो देश में फैलते अखंड भ्रष्टाचार, घूसखोरी, दलाली, विभागीय लापरवाही, और आम नागरिक के अधिकारों के लगातार हनन के विरुद्ध एक सशक्त स्वर बनकर उभरा है।
आज जब— देश की #बैंकिंग व्यवस्था अव्यवस्थित होती जा रही है,
युवा पीढ़ी लोन और बेरोजगारी के बोझ तले दब रही है,
गरीब और कमजोर वर्ग की सुरक्षा निरंतर खतरे में है,
और #टैक्सपेयर के पैसे का दुरुपयोग कर अधिकारियों का निजी जीवन समृद्ध हो रहा है —
तब “#जन संघ एवं जागरुक जनसुरक्षा फाउंडेशन” जनता की आवाज़ को न्याय के द्वार तक पहुँचाने के लिए समर्पित है।
यह मंच न केवल जन अधिकारों की रक्षा का प्रतीक है, बल्कि एक प्रभावी #RTI (सूचना का अधिकार) अभियान भी है —
जिसका उद्देश्य है:
🔹 विभागों में व्याप्त #भ्रष्टाचार, गबन और #हेराफेरी को उजागर करना,
🔹 जनधन के दुरुपयोग पर पारदर्शिता लाना,
🔹 और प्रत्येक #नागरिक को उसके अधिकारों के प्रति #जागरूक व #सशक्त बनाना।
हम सभी #RTI कार्यकर्ताओं, #समाजसेवियों, #युवाओं और जिम्मेदार नागरिकों से आह्वान करते हैं कि वे अपनी योग्यता, अनुभव और क्षमता के अनुसार देशहित में
अपना योगदान दें —
"क्योंकि एक संगठित नागरिक ही सशक्त राष्ट्र की नींव रखता है।"
🚩 अब सदस्यता अभियान प्रारंभ हो गया है, जिसकी सूचना आप सभी को विधिवत प्रदान की की जा रही है।
हमारा उद्देश्य स्पष्ट है — “भ्रष्टाचारमुक्त भारत, न्यायपूर्ण समाज।”
जागरूक जनसुरक्षा फाउंडेशन भारत
( सभी लोग मजबूत बने मजबूर नहीं )
मुसीबत में सलाह नहीं साथ मिलता है
हर क्षेत्र में हर पल संस्था साथ रहती है
क्या आप किसी दलाल के पीछे दौड़ना
नहीं चाहते है ? क्या आप किसी नेता का
दरबार करना भी चाहते है क्या आप किसी
भी भ्रष्ट अधिकारी,कर्मचारी से परेशान है ।
हां आपको अपना मानवाधिकार मिलेगा
आपको सरकार के सभी योजनाओं का
लाभ मिलेगा दलालों से नेताओं से मुक्ति
मिलेगी आपके साथ संस्था के लोग रहेंगे ।
🙏 धन्यवाद
जय हिन्द, जय भारत
✊ मानव अधिकार — हर नागरिक का अधिकार।

whats-icon WhatsApp जनसुरक्षा शपथ पत्र आपकी समस्या दर्ज करें Donate